फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police arrested the youth who killed his brother

Pilibhit News: भाई की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the youth who killed his brother
पीलीभीत। तीन दिन पूर्व भाई की हत्या करने वाले हत्यारोपी युवक को न्यूरिया पुलिस ने क्षेत्र के गांव गिधोर स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया। बाद में उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बहरुआ कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सपन घोष गांव के श्मशान घाट में स्थित मंदिर में रहकर सेवादारी का कार्य करता था। गुरुवार रात उसकी उसके भाई वीर घोष ने हत्या कर दी थी। शुक्रवार को न्यूरिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के भाई उत्तम घोष की तहरीर पर थाना न्यूरिया में वीर घोष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। सूचना के आधार पर न्यूरिया पुलिस ने आरोपी वीर घोष को थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गिधोर में मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात स्वीकारी है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed