फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police arrested a Maulana who gave a provocative speech.

Pilibhit News: पुलिस ने भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना को किया गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a Maulana who gave a provocative speech.
पूरनपुर। भड़काऊ बयान देने के आरोपी मौलाना रेहान रजा खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस ने शुरू की है। पुलिस वायरल वीडियो में लोगों के चेहरे देखकर पहचान कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव नजीरगंज की मस्जिद के मौलाना रेहान रजा खां की भड़काऊ भाषण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मंगलवार को गन्ना समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित के नेतृत्व में थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने रोष व्यक्त किया था। गांव नजीरगंज के डालचंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि गांव की मस्जिद के मौलाना रेहान रजा खां ने अपने समुदाय के लोगों और बच्चों के बीच भड़काऊ टिप्पणी में काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसमें मौलाना के साथ गांव के नौशाद गाजी, नसीमुद्दीन, सितारूद्दीन, हसमुल्ला, इदरीश, छोटा, अजीबुद्दीन, शरीफुद्दीन टेलर, ताज मोहम्मद, रिजवान आदि मौजूद थे। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि बुधवार को मौलाना को गांव दुर्जनपुर के समीप गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य की तलाश कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वायरल वीडियो में चेहरे देखकर लोगों की पहचान कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed