फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pokka Boeing engaged in sugarcane crop disease

गन्ना की फसल में लगा पोक्का बोइंग रोग

Wed, 01 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 01 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pokka Boeing engaged in sugarcane crop disease
फसल - फोटो : pilibhit, beureu
गन्ना की फसल में पोक्का बोइंग रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। इसकी जानकारी होने पर गन्ना विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर बीमारी की जानकारी ली और किसानों को इसके लक्षण और उपचार के बारे में बताया।
विज्ञापन

गन्ना की बुवाई से अब तक सीजन अनुकूल होने के कारण फसल अच्छी होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पिछले दिनों मौसम में बार-बार बदलाव के कारण फसल पोक्का बोइंग रोग ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सर्वे के दौरान इसकी शिकायत किसानों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों से की। इस पर डीसीओ राजेश्वर यादव ने एससीडीआई जेएस भदौरिया के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर गन्ने का निरीक्षण किया। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ने की अगली पत्तियों, विशेष कर नई निकल रही पत्ती पर इस रोग का असर हो रहा है। इस रोग से प्रभावित पत्ती सूख जाती हैं। अभी रोग की प्रारंभिक अवस्था है। यह बहुत अधिक क्षेत्रफल में नहीं फैला है। उन्होंने किसानों को अपने खेतों का निरीक्षण करने एवं रोग मिलने पर तुरंत निदान करने की अपील की है।
विज्ञापन


लक्षण 
अगोला में ऊपर की पत्ती हल्की पीली, सफेद होने लगती है। कुछ दिनों बाद लाल, भूरी होकर नष्ट हो जाती है। इससे गन्ने की बढ़वार रुक जाती है। साथ ही प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया बंद होने से गन्ना सूखने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव
- बुवाई से पूर्व बावस्टीन से उपचारित करें।
- खेतों में जैविक हाइड्रो कार्ड लगाएं।
- खट्टा मट्ठा लेकर फसल पर छिड़काव करें।
- रोगग्रस्त पौधे को उखाड़ कर नष्ट कर दें।
- कॉपर ऑक्सी क्लोराइड (बलाइटाक्स, ब्लू कॉपर) 300 ग्राम 150 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ स्प्रे करें। 
- हैक्सापोनाजोल (कंटॉप) 250 मिली 150 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ 15 दिन के अंतराल पर दो बार स्प्रे करें।

गन्ने में पोक्का बोंइग रोग लगने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में निरीक्षण किया गया है। रोग की उपस्थित मिलने पर किसानों को इसके बचाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
- राजेश्वर यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed