फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Poachers on the lookout at Sharda Dam; villager nabs six dead migratory birds

Pilibhit News: शारदा डैम में शिकारियों की निगाहें, मृत छह प्रवासी पक्षियों के साथ ग्रामीण दबोचा

Mon, 15 Dec 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 15 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Poachers on the lookout at Sharda Dam; villager nabs six dead migratory birds
माधोटांडा। ठंड बढ़ते ही शारदा सागर डैम में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। दूसरी ओर तलहटी के शिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। दिनदहाड़े नावों से शिकार किया जा रहा है। रविवार को रमनगरा पुलिस ने धरपकड़ कर एक ग्रामीण को पकड़ा। तलाशी लेने पर कट्टे में छह मृत साइबेरियन पक्षी बरामद किए गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

22 किलोमीटर लंबे शारदा सागर डैम में हर साल साइबेरिया समेत अन्य देशों से प्रवासी पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं। इस बार भी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है, लेकिन शिकारियों की ओर से नाव का संचालन बढ़ाने के चलते प्रवासी पक्षी अभी भीतरी हिस्सों में सिमटे हुए हैं। इससे सुरक्षा पर भी खतरा मंडराने लगा है। तलहटी में कई कॉलोनियों के शिकारी छोटी-छोटी नावों के सहारे दिन में ही शिकार करते दिखाई दे रहे हैं। जहां मछलियों को पकड़ने के बाद खुलेआम बाहर की मंडियों में भेजा जा रहा है। विभागीय निगरानी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

इधर रविवार को रमनगरा चौकी पुलिस ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास के कट्टे में बंधे छह प्रवासी पक्षी बरामद किए गए। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में अनिवेश ढाली निवासी रमनगरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इधर कार्रवाई को लेरक क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed