{"_id":"64a317e412f8f164e80bacc4","slug":"plotting-on-waqf-land-stopped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-515-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वक्फ की जमीन पर हो रही प्लॉटिंग रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वक्फ की जमीन पर हो रही प्लॉटिंग रुकवाई
Tue, 04 Jul 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 2- जहानाबाद में वक्फ संपत्ति की जमीन को देखते तहसीलदार अमरिया।
पीलीभीत/जहानाबाद। वक्फ की जमीन पर कुछ लोगोें ने प्लॉटिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसकी डीएम से शिकायत की तो उन्होंने एसडीएम अमरिया को जांच के आदेश दिए। सोमवार को तहसीलदार ने लेखपाल के साथ मौके पर जाकर काम रुकवा दिया।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य में वक्फ की लगभग 105 बीघा जमीन है। इस पर गांव का ही एक व्यक्ति लंबे समय से खेती करता चला आ रहा है। कुछ दिन इस जमीन के करीब 20 बीघा हिस्से पर कुछ लोगों ने प्लॉटिंग शुरू कर दी। गांव के अनवर खान ने इसकी डीएम से शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम अमरिया को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सोमवार को अमरिया तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह हलका लेखपाल के साथ गांव पहुंचे। मौके पर प्लॉटिंग के लिए ईंटोें से तूदाबंदी पाई गई। इस पर उन्होंने काम रुकवा दिया और हलका लेखपाल को निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपाल को अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों की पड़ताल कर रिपोर्ट देने के लिए भी कहा।