{"_id":"77ff2d5232aed1bf38bdc2d2ef0d6b29","slug":"please-block-the-election-of-the-head-of-fairness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्षता से कराएं ब्लाक प्रमुख के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्षता से कराएं ब्लाक प्रमुख के चुनाव
पीलीभीत
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयुक्त एके अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस कर ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव कराने और सदस्यों की सुरक्षा के बंदोबस्त करनेे के निर्देश दिए।
ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए पहली फरवरी से प्रक्रिया प्रारंभ होनी है। सात फरवरी को मतदान होगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रभारी डीएम/एडीएम अजयकांत सैनी ने उन्हें जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रखने, बीडीसी सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने, मतदाताओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची, आरओ और एआरओ समय से नियुक्त करने के निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हो। हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने असामाजिक और अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में एडीएम के अलावा एसपी अनिल कुमार सिंह, प्रभारी एएसपी/सीओ जहानाबाद निर्मल सिंह बिष्ट, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अमरमणि त्रिपाठी, महेंद्रपाल आदि शामिल हुए।