फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Play Holi with caution, keep these things in mind

Pilibhit News: जरा संभलकर खेलें होली, इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Play Holi with caution, keep these things in mind
डॉ. एसपी सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ।
पीलीभीत। रंगों का त्योहार होली खुशियों व उमंग का प्रतीक है, लेकिन रंग में रंगने से पहले मेडिकल कॉलेज के आंख, त्वचा और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों से होली खेलने के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


नेत्र विभाग - लगाए सनग्लास, रंग जाने पर रगड़े बिना पानी से धोए
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया बाजार में केमिकलयुक्त गुलाल व रंग कई बार आंखों में जाने से जलन, लालिमा, सूजन व कॉर्निया में खरोंच तक की समस्या हो सकती है। उन्होंने सलाह देते हुए होली खेलते समय चश्मा या सनग्लास पहनना बेहतर बताया व आंख में रंग जाने से उसे बिना रगड़े साफ पानी से धोने की सलाह दी। तेज जलन या धुंधलापन होने पर चिकित्सक परामर्श की बात कही।
विज्ञापन



---
त्वचा विभाग - होली खेलने से पहले शरीर पर लगाए नारियल तेल
त्वचा विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि केमिकल रंगों में मौजूद तत्व त्वचा पर खुजली, दाने, एलर्जी व फंगल संक्रमण को बढ़ा सकते हैं। होली खेलने से पहले शरीर पर सरसों या नारियल का तेल लगाएं, जिससे रंग सीधे त्वचा में न समाए। पूरी बांह के कपड़े पहनें और हर्बल या प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें। रंग छुड़ाने के लिए कठोर साबुन या स्क्रब का प्रयोग न करें। इससे त्वचा और खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
चेस्ट व अस्थमा (फिजिशियन) विभाग- इनहेलर पास रखें
मेडिकल कॉलेज के चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज ने बताया कि अस्थमा, एलर्जी के मरीज सावधानी बरतें। रंगों की धूल सांस की नलियों में जाकर सांस फूलने, खांसी व अस्थमा अटैक को ट्रिगर कर सकती है। ऐसे मरीज भीड़भाड़ और ज्यादा धूल वाले स्थानों से बचें। होली खेलते समय मास्क का उपयोग करें। अपनी नियमित इनहेलर दवा साथ रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed