फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Plaster of new building of tehsil started falling off, dampness also on linter

Pilibhit News: तहसील के नए भवन का छूटने लगा प्लास्टर, लिंटर पर सीलन भी

Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Plaster of new building of tehsil started falling off, dampness also on linter
कलीनगर। तहसील के नए भवन की हकीकत को परखने के लिए बुधवार को शासन से रेवेन्यू विभाग के विशेष सचिव ने निरीक्षण किया। मुख्य भवन में दीवार का प्लास्टर छूटने के साथ लिंटर पर सीलन देख विशेष सचिव ने नाराजगी जताई। अन्य कई अनियमितताएं पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को तलब किया गया।
विज्ञापन

लंबे समय से नगर पंचायत के भवन में तहसील का संचालन किया जा रहा है। तीन साल पूर्व बजट मंजूर होने के बाद नगर पंचायत भवन के निकट ही तहसील भवन का निर्माण शुरू किया था। पीडब्ल्यूडी विभाग को कार्य की जिम्मेदारी मिली थी। आवासीय भवन के साथ मुख्य भवन का कार्य लगभग तैयार हो गया। एक माह पूर्व से भवन के हैंडओवर करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा रामकेवल निरीक्षण के लिए पहुंचे। पहले आवासीय भवन का निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां मिली। विशेष सचिव मुख्य भवन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। भवन के पिछले हिस्से में प्लास्टर छूटा हुआ मिला। लिंटर पर सीलन भी दिखाई दे रही थी। इस पर विशेष सचिव ने अपने कैमरे में अनियमितताओं को कैद किया। कुछ स्थानों पर पीली ईंट लगी मिली। बाउंड्री को लेकर भी जानकारी जुटाई। विशेष सचिव ने कार्यदायी संस्था को कागजातों समेत तलब किया है। इसके बाद विशेष सचिव पीटीआर के चूका बीच के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed