{"_id":"6866c98576a18a5565036d30","slug":"plantation-under-ek-vriksha-maa-ke-naam-abhiyan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138985-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में पौधे वितरित करते नेकी की दीवार संस्था के पदाधिकारी स्रोत : स्वयं
बीसलपुर/ बिलसंडा। सामाजिक वानिकी विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। यह पौधरोपण ईंटगांव-बमरोली मार्ग पर गांव तनाया के समीप मार्ग के किनारे किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र प्रताप गंगवार, जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप गंगवार, ईंटगांव के प्रधान रोहित गंगवार, भाजपा नेता नरेंद्र मोहन सक्सेना, ग्रामीण किसान कल्याण समिति के संरक्षक मुकेश सक्सेना, गंगाराम गंगवार आदि ने कदंब, आम, अमरूद, जामुन आदि के पौधे लगाए।
इस मौके पर रेंजर रोहित जोशी के अलावा डिप्टी रेंजर सुरेश पाल वर्मा, वन सेक्शन अधिकारी राकेश कुमार, बरखेड़ा के वन सेक्शन अधिकारी सुरेश गंगवार, वन दरोगा अनुज कुमार, इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
बीसलपुर। प्राथमिक विद्यालय गोवल के परिसर में बृहस्पतिवार को पौधरोपण हुआ। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने एक पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्टाफ के सभी लोगों और कई बच्चों ने एक-एक पौधा लगाया। विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे लगाए गए। संवाद
-- नेकी की दीवार संस्था ने बांटे पौधे, बताए यातायात नियम
पूरनपुर। नेकी की दीवार संस्था ने अभियान चलाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। ई-रिक्शा चालकों को क्षमता से अधिक सवारी न लेकर चलने और सुरक्षित संचालन की जानकारी दी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में लोगों को पौधे बांटे। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर सीरतपाल कौर, सुप्रीत कौर, करनजोत सिंह, करनप्रीत सिंह, संस्था के समन्वयक गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद