फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   plant start

जिला अस्पताल में सदर विधायक ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Tue, 07 Sep 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
plant start
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते सदर विधायक संजय सिंह गंगवार भाजपा जिलाध्यक्ष सं - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। माधोटांडा के बाद अब जिला अस्पताल में बन रहे एक और ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ सोमवार को हो गया। सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस प्लांट में 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति दी गई। इसमें माधोटांडा में एक और तीन जिला अस्पताल में बन रहे हैं। जिला अस्पताल में बिल एंड मिलिडा ग्रेड फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन प्लांट डोनेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में उन्हें जगह निर्धारित कर दी। इसके बाद पैथ कंपनी की ओर से यहां पर काम पूरा कराया गया।
विज्ञापन

करीब दो माह के बाद काम पूरा होने पर रविवार को इसका ट्रायल भी किया गया। सोमवार को सदर विधायक संजय सिंह गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पूजा अर्चना करने के बाद फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। विधायक ने ऑक्सीजन बनाने के लिए मशीन का बटन दबाकर इसकी शुरुआत की। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन प्लांट में तैयार होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम केयर फंड से मिले प्लांट का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह उनकी भी शुरुआत होने के कयास लगाए जा रहे हैं। उद्घाटन के दौरान जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, सीएमएस डॉ. रतन पाल सिंह समुन, सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया, अर्बन पीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह, कोविड अस्पताल के नोडल डॉ. राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed