फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pits dug in the name of repairing leakage are becoming fatal

Pilibhit News: लीकेज ठीक करने के नाम पर खोदे गड्ढे बन रहे जानलेवा

Fri, 25 Aug 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 25 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pits dug in the name of repairing leakage are becoming fatal
शहर के थाना सुनगढ़ी के पास खुदे पड़े गडडे । संवाद
पीलीभीत। शहर में पानी की पाइपलाइन में आई लीकेज को ठीक करने के लिए गड्ढे खोदकर डाल दिए जाते हैं। उन्हें पाटने में कई-कई दिन लग जाते हैं। लापरवाही का आलम यह है कि गड्ढों के चारों ओर सुरक्षा घेरा तक नहीं बनाया जाता है। ऐसे में ये गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सुनगढी थाने के पास लीकेज ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा गया है। टनकपुर हाईवे पर मौर्या मार्केट के पास भी गहरा गड्ढा खोदकर खुला छोड़ दिया गया है। यहां सुरक्षा घेरा तक नहीं बनाया गया है। ऐसे में रात के समय इधर से गुजरने वाले लोगों के गड्ढे में गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

00
पास-पास खोदे दो गड्ढे, सुरक्षा का इंतजाम नहीं
पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण थाना सुनगढ़ी थाने के पास कई दिनों से पानी बह रहा था। इसकी शिकायत होने पर चार दिन पहले गड्ढा खोदा गया था। करीब तीन फुट गहरे इस गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है, इससे लोगों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता है। लीकेज ठीक करने के बाद भी गड्ढे को पाटा नहीं गया है। इस गड्ढे के पास ही एक और गड्ढा खोद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
गली के सामने ही खोद दिया गड्ढा
लीकेज को ठीक करने के लिए ऐसा ही एक गड्ढा टनकपुर हाईवे पर मौर्या मार्केट के पास मोहल्ले की मुख्य गली के सामने खोदा गया है। यह गड्ढा करीब एक माह से खुला पड़ा है। आसपास के लोगों का कहना है कि लीकेज अभी ठीक नहीं हुई है। गड्ढे में पानी भरा हुआ है। सुरक्षा को लेकर कोई घेरा या संकेतक भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में गली से गुजरने वाले लोगों, खासतौर से बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।

00
वर्जन
जो गड्ढे खोदे गए हैं, उन्हें पटवाया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका की टीम को सक्रिय किया गया है। जल निगम को भी निर्देश दिए गए हैं। - देवेन्द्र सिंह, प्रभारी ईओ

शहर के थाना सुनगढ़ी के पास खुदे पड़े गडडे । संवाद

शहर के थाना सुनगढ़ी के पास खुदे पड़े गडडे । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed