{"_id":"68a21b4bbdd826f00c0bbb2d","slug":"pipeline-burst-near-nakhasa-pump-house-water-supply-disrupted-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-142053-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नखासा पंप हाउस के करीब फटी पाइपलाइन, जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नखासा पंप हाउस के करीब फटी पाइपलाइन, जलापूर्ति बाधित
Sun, 17 Aug 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला नखासा में दो दिन पहले फटी पाइप लाइन दो दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाई। इससे लोगों के घरों में पानी प्रेशर आना बंद हो गया व टंकियों के पानी में गंदगी पहुंच रही है। इधर नगर पालिका की जलकल विभाग टीम दो दिन से लीकेज ढूंढने में लगी है, हालांकि रविवार शाम जल कल टीम को लीकेज नहीं मिली।
शहर में आए दिन नगर पालिका की पानी की पाइपलाइन फटने के मामले सामने आते रहते हैं। दुरुस्त कार्य नहीं करने व गड्ढा गोदने से ये समस्या आए दिन आमजनों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। शहर के मोहल्ला नखासा पंप हाउस के करीब शुक्रवार को पानी की पाइपलाइन फट गई, अंडरग्राउंड फटी पाइप लाइन से लगभग दो हजार घरों में पहुंचने वाले पानी की रफ्तार कम हो गई व लोगों की टंकियों में रेतीला पानी आने लगा। शिकायत नगर पालिका की गई तो एक दिन बाद जलकल की टीम ने लीकेज को जोड़ने के लिए खुदाई शुरू की।
दो दिन बीतने के बाद भी रविवार शाम तक जलकल की टीम को पाइप लाइन लीकेज नहीं मिला। हालांकि सोमवार को भी कार्य जारी रहेगा।