फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit tops the division by issuing 7.76 lakh Ayushman cards

Pilibhit News: 7.76 लाख आयुष्मान कार्ड जारी कर पीलीभीत ने मंडल में किया टॉप

Sun, 24 Mar 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pilibhit tops the division by issuing 7.76 lakh Ayushman cards
पीलीभीत। आयुष्मान कार्ड जारी करने में पीलीभीत ने मंडल में टॉप किया है। प्रदेश में जिले की 18वीं रैंक है। जिले में अब तक 71,324 लोगों को उपचार का लाभ भी मिल चुका है। अफसर इस प्रयास में हैं कि जनपद प्रदेश में पहले नंबर पर आ जाए।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार का पूरा जोर पात्रों को शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करने पर है, ताकि उनको गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिल सके।
बता दें कि 23 सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना को शुरू किया गया था। योजना के तहत पात्रों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलता है। पात्रों को शत-प्रतिशत कार्ड जारी करने के लिए जोर दिया जा रहा है। जिले में अब तक 7,76,686 लोगों को कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसमें 71,324 लोगों को इलाज की सुविधा भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

इतने कार्ड जारी कर जिले ने प्रदेश में 18वां स्थान पा लिया है। मंडल में यह आंकड़ा सबसे अधिक है। मंडल के साथ ही अब अधिकारी प्रदेश में भी पहली रैंक हासिल करने में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

एक नजर में998041 बनने हैं जिले में कुल आयुष्मान कार्ड
776686 अब तक बने चुके हैं कार्ड
71324 पात्रों को मिल चुका है कार्ड से इलाज
...........
आयुष्मान कार्ड बनाने में जिले को मंडल में पहला स्थान मिला है। प्रदेश में 18वीं रैंक है। शत प्रतिशत कार्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed