पीलीभीत: साहब! बेटे ने बहू को मार डाला, मैने भाग बचाई जान वरना मुझे भी मार डालता, पूरनपुर में मां ने सुनाई आपबीती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की पंकज कॉलोनी निवासी राजवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जनवरी की रात 12 बजे उसके पुत्र बब्बू का झगड़ा किसी बात को लेकर पत्नी संगीता से हो गया। गुस्से में बब्बू, संगीता की पिटाई करने लगा। जब वह बचाने पहुंचीं, तो वह उन पर भी हमलावर हो गया।
विस्तार
पंकज कॉलोनी निवासी एक युवक का पत्नी से सोमवार रात झगड़ा हो गया। इस पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई देख बहू को बचाने आई अपनी मां पर भी आरोपी हमलावर हो गया। उसकी पिटाई कर दी। उसने भाग कर जान बचाई। आरोपी ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। शव घर के पीछे पीडब्ल्यूडी गोदाम के पास गड्ढे में दफन कर दिया। बेटे की करतूत मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की पंकज कॉलोनी निवासी राजवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जनवरी की रात 12 बजे उसके पुत्र बब्बू का झगड़ा किसी बात को लेकर पत्नी संगीता से हो गया। गुस्से में बब्बू, संगीता की पिटाई करने लगा। जब वह बचाने पहुंचीं, तो वह उन पर भी हमलावर हो गया। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागीं। रात भर डर के कारण घर के बाहर घूमती रहीं।
हत्या कर शव दफनाया और भाग गया
उन्होंने बताया कि अगले दिन जब दो-तीन बजे घर गईं, तो वहां खून पड़ा देखा। घर पर कोई नहीं था। संगीता को काफी तलाशा, मगर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद घर पीछे गोदाम के पास खुदे गड्ढे की मिट्टी हटाकर देखा, तो वह संगीता का शव दिखाई दिया। पीड़िता ने बताया कि साहब, मेरे बेटे बब्बू ने बहू संगीता की हत्या कर दी। शव गोदाम के पास गड्ढे में दफन कर दिया और भाग गया है।
पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर जांच की और गड्ढे को खोदकर देखा, तो मंगलवार को रात उसमें संगीता का शव मिल गया। संगीता का चेहरा कुचला हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पीलीभीत के एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पति भागा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।