फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit's flowers will burst in Delhi

दिल्ली की फिजा में महकेंगे पीलीभीत के फूल

Sat, 08 Apr 2017 09:27 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 08 Apr 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit's flowers will burst in Delhi
‌िननिरीक्ष्‍ाण्‍ा
 दिल्ली और बरेली की मंडी में अब पीलीभीत के फूलों की खूश्बू बिखरेगी। जिले के प्रगतिशील किसान चंद्रभान सिंह ने उद्यान विभाग के सहयोग से पॉलीहाउस लगाकर जेरबेरा के फूलों की व्यावसायिक खेती शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की पहल पर जहानाबाद क्षेत्र के सियाबाड़ी पट्टी निवासी उपेंद्र सिंह ने एक साल पहले पॉलीहाउस का निर्माण कराया था। इसमें टमाटर और खीरा की फसल में अच्छा मुनाफा होने पर गांव के ही चंद्रभान सिंह ने भी एक एकड़ खेत में पॉलीहाउस का निर्माण करा लिया। इसके लिए उद्यान विभाग से उन्हहें अनुदान पर धनराशि दी गई। पॉलीहाउस का निर्माण होने के बाद उन्होंने इसमें फूलों की खेती के लिए उद्यान विभाग से सहयोग लिया और जेरबेरा के फूलों की खेती प्रारंभ की। इसके लिए उन्होंने बंगाल से कुछ मजदूरों को बुलाया। वर्तमान में पॉलीहाउस में जेरबेरा की पौध तैयार हो रही है। पूरे पॉलीहाउस को अलग-अलग भागों में बांटकर कई रंग के फूलों की पौध लगाई गई है। एक दो पौधों में फूल आने भी लगे हैं लेकिन फूलों का सही रूप से उत्पादन लगभग एक से डेढ़ माह में शुरू हो सकेगा। फूलों की खेती को बेहतर ढंग से करने के लिए उद्यान निरीक्षक अवधराज सिंह समय-समय पर गांव पहुंचकर अपना सहयोग और सलाह भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


29 लाख का मिला अनुदान
पॉलीहाउस और उसमें जेरबेरा फूलों की खेती के लिए उद्यान विभाग से दो बार में 29 लाख रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया। पहली बार में पॉलीहाउस निर्माण के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया गया। इसके निर्माण पर 33.73 लाख रुपये की लागत आई। इसमें लगभग 16 लाख रुपये अनुदान मिला। जेरबेरा की खेती पर आने वाली 24.40 लाख रुपये की लागत में लगभग 13 लाख रुपये का अनुदान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर पंप के माध्यम से होती है ड्रिप सिंचाई
पॉलीहाउस में होने वाली खेती में पानी की भी बचत की जा रही है। सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाया गया है। इसमें पाइप लगाकर ड्रिप सिस्टम से पौधों की सिंचाई की जा रही है। जरूरत पड़ने पर बौछारी सिंचाई का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed