फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit-Medium Broadgase track will have 21 CRS

पीलीभीत-मझोला ब्रॉडगेज ट्रैक  का 21 को होगा सीआरएस

Thu, 16 Mar 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit-Medium Broadgase track will have 21 CRS
पीलीभीत-मझोला ब्रॉडगेज ट्रैक
निर्माणाधीन पीलीभीत-मझोला ब्रॉडगेज ट्रैक का 21 मार्च को सीआरएस निरीक्षण होगा। बताते हैं कि इसी दिन शाम को स्पीड ट्रायल भी होगा। यदि सबकुछ ठीक ठाक रहा तो मार्च के अंत तक लोगों को इस रूट पर बड़ी रेल लाइन का सफर करने का मौका मिल सकेगा। भोजीपुरा-टनकपुर वायां पीलीभीत रेल मार्ग पर प्रथम चरण के तहत भोजीपुरा-पीलीभीत रेल मार्ग पर ब्रॉडगेज कार्य पूरे होने के बाद 14 दिसंबर को बड़ी रेल लाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। इधर दूसरे चरण के तहत पीलीभीत-टनकपुर के बीच गत वर्ष जून माह में ब्लाक लेने के बाद ब्रॉडगेज कार्य शुरू किए गए थे। शुरूआती दौर तक पीलीभीत से लेकर टनकपुर तक एक साथ ब्रॉडगेज कार्य शुरू किए गए, लेकिन करीब दो माह पूर्व उक्त रेल मार्ग पर पहले पीलीभीत से मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन तक ट्रेन संचालन को लेकर तेजी से कार्य शुरू किया गया। इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे केक महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने उक्त रेल मार्ग पर चल रहे ब्रॉडगेज कार्यों का निरीक्षण करते हुए रेल अफसरों से मार्च माह के अंत तक बड़ी रेल लाइन की ट्रेन चलाने के निर्देश दिए थे। इधर महाप्रबंधक के निर्देश के बाद पीलीभीत से मझोला पकड़िया तक ब्रॉडगेज कार्य तेजी से शुरू किए गए। रेल अफसरों के मुताबिक पीलीभीत-मझोला पकड़िया तक अधिकांश ब्रॉडगेज कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इज्जतनगर मंडल कार्यालय के अनुसार पीलीभीत-मझोला पकड़िया ब्रॉडगेज ट्रैक के सीआरएस (कमीशन आफ रेलवे सेफ्टी) निरीक्षण को 21 मार्च की तिथि निर्धारित की गई। पूर्वोत्तर मंडल के रेल संरक्षा आयुक्त पीके आचार्य टीम के साथ उक्त ब्रॉडगेज ट्रैक का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

अधूरे कार्यों को पूरा कराने में जुटे अफसर
सीआरएस की तिथि निर्धारित होने के बाद रेल अफसर तेजी से अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने में जुट गए। पूर्व में पीलीभीत-भोजीपुरा ब्रॉडगेज ट्रैक पर सीआरएस निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने के बाद हुई कार्रवाई से सबक लेकर रेल अफसर अब कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं, ऐसे में दिन रात एक कर कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। लिकिंग, सिंग्नल समेत अन्य अधिकांश कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन

पीलीभीत-मझोला पकड़िया रेल ट्रैक पर अधिकांश ब्रॉडगेज कार्य पूरे हो चुके हैं। कुछ कार्य अधूरे चल रहे हैं। जिन्हें उच्चाधिकारियों द्वारा शीघ्र पूरा कराने को निर्देशित किया गया है। इस ब्रॉडगेज ट्रैक के सीआरएस को 21 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल कार्यालय 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed