{"_id":"66c795c979064e5bca0d6594","slug":"pilibhit-defeated-puranpur-by-2-1-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121333-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत ने पूरनपुर को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत ने पूरनपुर को 2-1 से हराया
विज्ञापन
पूरनपुर में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलतेे खिलाड़ी।स्रोत:आयोजक
पूरनपुर। जनपदीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पीलीभीत की सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज की टीम ने पूरनपुर की पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 27 अगस्त को बरेली में होने वाली मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता चेतन टेक्निकल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया की टीमों ने भाग लिया।
पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर की टीम ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत की टीम के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज न्यूरिया की टीम के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर और सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत के बीच खेला गया, जिसमें सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज की टीम ने पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर 2-1 से फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की बारिश के चलते कई कॉलेजों की टीमें प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं। प्रतियोगिता में चयनित छात्र बरेली में 27 अगस्त को होने वाली मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर संजय कुमार सरकार, राकेश कुमार सक्सेना, आनंद, अमन वर्मा, प्रधानाचार्य राजेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।