फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit Basmati rice aroma to gain global recognition foundation stone laid for training center

पीलीभीत: तराई के बासमती चावल की खुशबू को मिलेगी वैश्विक पहचान, प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शिलान्यास

Wed, 09 Sep 2026 03:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 09 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

पीलीभीत में बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। यह केंद्र किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल उत्पादन और जैविक खेती का प्रशिक्षण देगा। इसका उद्देश्य पीलीभीत के बासमती चावल को नई पहचान दिलाना है। 

विज्ञापन
Pilibhit Basmati rice aroma to gain global recognition foundation stone laid for training center
बासमती चावल देखते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत जिले में बासमती चावल के उत्पादन को नई पहचान दिलाने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल के उत्पादन और जैविक खेती की तकनीक से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म की स्थापना की जाएगी। इसके शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य जिले के किसानों को बासमती की उन्नत खेती, जैविक उत्पादन, आधुनिक कृषि तकनीक और बेहतर गुणवत्ता के बारे में प्रशिक्षण देना है। प्रदर्शन फार्म के माध्यम से किसानों को खेती की नई तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि इससे पीलीभीत में उत्पादित बासमती चावल की गुणवत्ता और बाजार क्षमता बढ़ेगी तथा इसे देश-विदेश के बाजारों में नई पहचान मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बासमती उत्पादन को बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए केंद्र की भूमिका पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed