फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pilibhit: After all, how much to wait, 426 crores left for sugarcane farmers, warning of agitation

पीलीभीत : आखिर कितना करें इंतजार, गन्ना किसानों के 426 करोड़ बाकी, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 13 May 2022 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 02:46 AM IST
सार

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। वीएम सिंह ने पदाधिकारियों से कहा कि वे जिलाधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी से मिलें। अगर इसके बाद भी भुगतान नहीं मिलता है तो संगठन कोर्ट की शरण लेगा।

विज्ञापन
Pilibhit: After all, how much to wait, 426 crores left for sugarcane farmers, warning of agitation
गन्ना किसान - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री के जनपद में ही 426 करोड़ रुपये चार चीनी मिलें दबाए बैठी हैं। यह मुद्दा किसान संगठनों ने उठाया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। वीएम सिंह ने पदाधिकारियों से कहा कि वे जिलाधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी से मिलें। अगर इसके बाद भी भुगतान नहीं मिलता है तो संगठन कोर्ट की शरण लेगा।

विज्ञापन


भाकियू के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य के सवाल पर जिला गन्ना अधिकारी से मंगलवार को बातचीत की है। उनसे स्पष्ट कहा है कि अगर एक महीने में भुगतान नहीं किया गया तो डीसीओ कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


क्या कहते हैं गन्ना राज्यामंत्री
गन्ना विकास और चीनी मिल राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि गन्ना मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार बनने के बाद जो संकल्प लिया गया है उसके मुताबिक 100 दिन में 8000 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान होना है। इसी के अनुपात में जिले के गन्ना किसानों का भुगतान भी मिलेगा लेकिन जो भुगतान रह जाएगा उसे नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed