फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Photo and video of female tourist went viral, guide detained

Pilibhit News: महिला सैलानी की फोटो और वीडियो किया वायरल, गाइड हिरासत में

Sat, 25 May 2024 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Photo and video of female tourist went viral, guide detained
कलीनगर (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में परिवार के साथ घूमने आई महिला सैलानी की जंगल सफारी के दौरान गाइड ने फोटो खींचने और वीडियो बनाने के बाद वायरल कर दिया। जानकारी होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने पर अफसर गंभीर हुए। सूचना पर माधोटांडा पुलिस ने गाइड को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के द्वार 15 जून को बंद कर दिए जाएंगे। चूका बीच की खूबसूरती और जंगल में बाघ समेत वन्यजीवों के दीदार के शौकीन सैलानियों की लगातार आमद हो रही है। सैलानियों की सुरक्षा के साथ जंगल के नियमों का पालन कराने पर भी जोर दिया जा रहा है, लेकिन कुछ गाइडों की ओर से नियमों को तोड़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

इधर एक महिला सैलानी ने वन अफसरों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि हाल ही में वह परिवार के साथ पीटीआर घूमने आई थी। जिप्सी वाहन को बुक कर जंगल सफारी के लिए रवाना हुई। सफारी के दौरान गाइड ने फोटो खींचे और वीडियो बनाई। कुछ समय बाद फोटो और वीडियो को इंस्ट्राग्राम पर अपलोड कर दिया। शिकायत पर डीएफओ गंभीर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि पर गाइड को हिरासत में ले लिया गया है। वन विभाग की ओर से तहरीर दी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

000
महिला सैलानी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत मिली। मामले की पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस के स्तर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- मनीष सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed