फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   philibhit me flud

बाढ़ पीड़ितों के साथ नहीं होने दिया जाएगा अन्याय : वरुण गांधी

Sat, 23 Oct 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
philibhit me flud
बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में जनसभा को संबोधित करते सांसद वरुण गांधी। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि बाढ़ पीड़ित किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वह किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन

सांसद ने शुक्रवार को जसोली दीवाली, गोवल पतीपुरा, मोहम्मदपुर भजा, ईंटगांव और बिहारीपुर हीरापुर समेत कई गांवों में आपदा पीड़ितों से संवाद किया। आपदा से पीड़ित किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। पीड़ितों को प्रशासन से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम गांव-गांव जाकर दैवीय आपदा से हुई क्षति का आकलन कर रही है। पीड़ित लोग टीम को अपने नुकसान के बारे में पूरी जानकारी दें। वह पीलीभीत की जनता के साथ पहले भी खड़े थे, आज भी खड़े हैं और कल भी खड़े रहेंगे। जनता को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। पीलीभीत हमारा घर है। वह पीलीभीत वासियों के हितों के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, शिवेंद्र नाथ शुक्ला, मनोज गुप्ता, अचल दीक्षित, अनमोल सिंह, वासुदेव गुप्ता, अशोक दीक्षित, रामसरन वाल्मीकि, नरेंद्र गंगवार और नरेंद्र मोहन सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। सांसद की ओर से एमएआर मलिक ने बताया कि भाजपा महामंत्री दिनेश पटेल, भाजयुमो नेता सोनू वाल्मीकि, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपेश गंगवार, सांसद प्रतिनिधि रमेश लोधी, डॉ. बांकेलाल, सर्वजीत सिंह छब्बा, मंगली प्रसाद, सतीश गुप्ता समेत तमाम क्षेत्रीय नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सांसद के साथ रहे।

बरखेड़ा। सांसद वरुण गांधी ने क्षेत्र के गांव बरगदा व नवादामहेश एवं पतरसिया में शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुना। सांसद ने मौजूद एसडीएम बीसलपुर को जल्द से जल्द क्षेत्रीय लेखपालों से सर्वे कराकर अधिकतम मुआवजा दिलवाए जाने के लिए निर्देशित किया। भाजपा कार्यकर्ता अशोक कुमार गुप्ता, सुमित मिश्रा, संजीव गंगवार, छेदालाल गंगवार, परमेश्वरी दयाल गंगवार, तोताराम गंगवार, प्रदीप गंगवार, वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed