फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   philibhit me flud

पीलीभीत में 62 गांव बाढ़ प्रभावित, सैकड़ों एकड़ धान डूबा, किसान तबाह

Sat, 23 Oct 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
philibhit me flud
गभिया सराय में बाढ़ के पानी में घर डूब गए और अब इस तरह सड़क पर बनाया है ठिकाना। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पहाड़ों में लगातार तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से तराई क्षेत्र की नदिया उफना गईं। पीलीभीत जिले में शारदा और देवहा नदी के पानी ने भारी तबाही मचाई। सैकड़ों एकड़ फसलें डूब गईं। गांव के गांव खाली हो गए। सौ से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हैं पर प्रशासन ने अब तक 62 गांवों के बाढ़ प्रभावित की श्रेणी में लिया। बाढ़ से बचने के लिए लोगों को पेड़ों, घर की छतों और छप्पर पर बैठकर जान बचानी पड़ी। क्योंकि बाढ़ का इतना पानी बीते पांच दशक में भी नहीं आया। बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को पहली बार एयर लिफ्ट कराया गया। वायुसेना ने बुधवार और बृहस्पतिवार को रेस्क्यू करके 40 लोगों की जान बचाई। इसके अलावा पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, एसएसबी की रेस्क्यू टीमें अभी तक काम कर रही हैं। बाढ़ से हुई तबाही और फसलों की क्षति का आकलन शुरू हो चुका है। राज्य सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह हवाई सर्वे करके मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दे चुके हैं। अब किसानों और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि मिलने का इंतजार है। इस बीच शारदा और देवहा नदी का जलस्तर तो घटा है लेकिन पानी का बहाव कई स्थानों पर इतना तेज है कि खेती की जमीन की मिट्टी बह रही है। फसलें पानी में डूबी हुईं हैं। किसान अपने खेतों में फसलों के बर्बाद होने का मंजर देखकर दुखी हो रहे हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। फसलों की क्षति का आकलन 48 घंटे में पूरा किया जाएगा। आकलन होने के बाद क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी। अब तक 69 घर गिरे हैं। चार पशु बहे हैं। सड़कें कटी हैं। इनके बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed