{"_id":"643c3521f1618584650ee95b","slug":"pharmacy-student-killed-two-injured-after-being-hit-by-a-car-pilibhit-news-c-4-1-128673-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार की चपेट में आकर फार्मेसी के छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार की चपेट में आकर फार्मेसी के छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मृतक संजय का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हाईवे पर मुडेला पुलिया के निकट हुआ हादसा
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। असम हाईवे पर गजरौला क्षेत्र के मुडेला पुलिया के पास कार की टक्कर से बाइक सवार फार्मेसी के छात्र की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
गजरौला क्षेत्र के गांव भूड़ा सरैंदा मुस्तकिल निवासी संजय राठौर पुत्र सुंदरलाल (20) बरेली के एक कॉलेज में फार्मेसी का छात्र था। कुछ दिन से घर पर ही था। शनिवार शाम संजय गांव के ही करन और अवनीश के साथ सब्जी खरीदने के लिए पास के गांव बिठौरा स्थित बाजार गया था। सामान खरीदने के बाद लौटते समय असम हाईवे पर मुडेला पुलिया पर अचानक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल होकर गिर गए। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई। करन और अवनीश का इलाज जारी है। पिता सुंदरलाल सफाई कर्मचारी हैं। मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।