फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pharmacist suspend

अस्थायी जेल में कोविड ड्यूटी में लापरवाही पर चीफ फार्मासिस्ट निलंबित

Fri, 04 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist suspend
पीलीभीत। अस्थायी जेल में कोरोना मरीजों के लिए लगाई गई ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चीफ फार्मासिस्ट को सीएमओ ने निलंबित कर दिया है। इससे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की विभिन्न स्थानों पर कोविड में ड्यूटी लगाई गई। न्यूरिया सीएचसी पर कार्यरत चीफ फार्मासिस्ट गोविंदलाल विश्वकर्मा की सेंट अलॉयसियस कॉलेज में बनी अस्थायी जेल में 24 अप्रैल से कोरोना मरीजों के इलाज की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन चीफ फार्मासिस्ट कभी ड्यूटी आते थे तो कभी नहीं आते थे। वह बिना बताए ही ड्यूटी से गायब रहते थे। जेल अधीक्षक अनूप मानव शास्त्री ने उनके ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर सीएमओ को पत्र भेजकर जानकारी दी। इसके बाद सीएमओ ने नोटिस भेजकर चीफ फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इस पर सीएमओ ने चीफ फार्मासिस्ट को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed