फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PGI Fire Case Taiba brother says When fire broke out doctors ran away leaving sister on operation table

PGI Fire Case: 'आग लगी तो बहन को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर भाग गए डॉक्टर', भाई बोला- वो चाहते तो बच जाती उसकी जान

Wed, 20 Dec 2023 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Dec 2023 12:03 PM IST
सार

एसजीपीजीआई अग्निकांड में जान गंवाने वाली पीलीभीत निवासी तैयबा के भाई तालिब ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोप लगाते हुए डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुआवजे की मांग की है। उसका कहना है कि ‘ऑपरेशन थियेटर में आग लगने पर डॉक्टर मेरी बहन तैयबा को टेबल पर ही छोड़कर भाग गए। वे चाहते तो तैयबा की जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
PGI Fire Case Taiba brother says When fire broke out doctors ran away leaving sister on operation table
PGI Fire Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में सोमवार को ओटी कॉम्प्लेक्स में आग लगने के बाद मंगलवार को भी हालात सामान्य नहीं हो सके। संस्थान ने इंडोक्राइन सर्जरी और सीवीटीएस विभाग के ऑपरेशन के लिए वैकल्पिक ओटी चलाने की बात कही थी। हालांकि, इमरजेंसी को छोड़ अन्य वैकल्पिक ओटी का संचालन नहीं हो सका। इसके अलावा भर्ती दस मरीजों को छुट्टी भी दे दी गई।
विज्ञापन


इंडोक्राइन सर्जरी की ओटी में आग लगने से उपकरण जल गए थे। इसके बगल की सीवीटीएस की ओटी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पूरे ओटी कॉम्प्लेक्स में कुल 13 ऑपेशन थियेटर हैं। धुएं से दीवारें काली हो जाने से इनमें ऑपरेशन करने लायक स्थिति नहीं है।
विज्ञापन


संस्थान में सोमवार दोपहर 12.40 बजे इंडोक्राइन सर्जरी की ओटी में ऑपरेशन के दौरान मॉनीटर में स्पार्क से आग लग गई थी। उस समय पीलीभीत निवासी तैयबा की सर्जरी चल रही थी। सर्जरी बीच में रोककर महिला को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कोशिश की गई, पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके ठीक बगल में सीवीटीएस की ओटी में गाजीपुर निवासी नेहा के नवजात बच्चे की दिल की सर्जरी चल रही थी। धुआं भरने पर उसे शिफ्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई थी। उधर, सोनभद्र निवासी वैभव पांडेय के घरवालों ने भी उसकी मौत की वजह आग को बताया था। हालांकि, केजीएमयू प्रशासन ने इसे खारिज कर दिया था।
 

आग लगी तो बहन को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर भाग गए डॉक्टर
‘ऑपरेशन थियेटर में आग लगने पर डॉक्टर मेरी बहन तैयबा को टेबल पर ही छोड़कर भाग गए। वे चाहते तो तैयबा की जान बचाई जा सकती थी।’ यह आरोप पीलीभीत के मोहल्ला अशरफ खां निवासी तालिब ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाते हुए डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुआवजे की मांग की है।

लखनऊ के एसजीपीजीआई में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे में पीलीभीत की तैयबा के जान जाने से परिजन आक्रोशित हैं। तालिब का कहना है कि पीजीआई के डॉक्टरों से बहन की जिंदगी मांगी थी, लेकिन उन्होंने मौत दे दी। भाई तालिब ने बताया कि घटना के वक्त वह ऑपरेशन थियेटर के बाहर थे। चार घंटे तक इधर-उधर भटकता रहे। 

 

किसी कर्मचारी ने नहीं बताया कि तैयबा कहां और किस हाल में हैं। अगर पता चल जाता तो वह खुद तैयबा को बाहर निकाल लाते। डॉक्टर व स्टाफ मरीज को असहाय ऑपरेशन टेबल पर मरने के लिए छोड़कर भाग गया।

 

तालिब ने बताया कि उनके पिता प्लंबर का काम करते हैं। तैयबा पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उसके इलाज में ही काफी खर्चा हो चुका है। परिवार के पालन पोषण का अब संकट है। लखनऊ में पोस्टमार्टम कराकर सोमवार रात तीन बजे शव उनके हवाले किया गया। मंगलवार सुबह आठ बजे तैयबा का शव पीलीभीत घर लाया गया। सुबह ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

चार घंटे बाद बहन की मौत की सूचना दी
भाई तालिब ने बताया कि तैयबा को पैराथायराइड की बीमारी के कारण 14 दिसंबर को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 18 दिसंबर को ऑपरेशन होना था। उन्हें सुबह नौ बजे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया था। बकौल तालिब 12:45 बजे ऑपरेशन थियेटर में शार्ट सर्किट से एनेस्थीसिया वाले सिलिंडर में आग लगने से वह फट गया। इसके बाद ऑपरेशन कर रहे डाक्टर व स्टाफ मरीज को छोड़कर बाहर भाग आया। शाम पांच बजे तैयबा की मौत की सूचना दी गई।
 

दमकलकर्मियों ने तीन घंटे बाद निकाला शव
तालिब ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में आग सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे लगी। आग में जलकर उनकी बहन की मौत हो गई। तीन घंटे से ज्यादा समय बाद अग्निशमन कर्मियों ने शव को करीब 4:30 बजे बाहर निकाला। तालिब ने बताया कि शव इस कदर जल चुका था कि पहचानने तक में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed