फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Petrol pumps closed due to the security of the PM Modi in Pilibhit

UP: पीलीभीत में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, सभास्थल तक रास्ते में पड़ने वाले पेट्रोल पंप बंद

Mon, 08 Apr 2024 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Petrol pumps closed due to the security of the PM Modi in Pilibhit
न्यूरिया स्थित पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के ड्रमंड इंटर कॉलेज में मंगलवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनावी सभा के दिन हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक रास्ते में पड़ने वाले तीन पेट्रोल पंपों को भी बंद रखा जाएगा। आदेश के तहत सोमवार से ही इन पंपों को एसपीजी अपने कब्जे में ले लेगी। इन पंपों पर स्टॉक भी शून्य कराया गया है।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। हेलीपैड मोमीनगंज में बनाया जा रहा है। वहां से वह कार से सभा स्थल तक आएंगे। इस मार्ग पर पड़ने वाले पेट्रोल पंपों को भी बंद रखने के लिए कहा गया है। इस पूरे रूट पर तीन पेट्रोल पंप हैं। इसमें एक गौहनिया चुंगी के पास है, जो कॉलेज के ठीक सामने है। 
विज्ञापन


दूसरा जिलाधिकारी निवास के सामने और तीसरा नकटादाना चौराहे के पास है। इन तीनों पेट्रोल पंप पर मौजूद डीजल- पेट्रोल का स्टॉक निल कराने के बाद सोमवार से एसपीजी इन्हें अपने कब्जे में ले लेगी। नौ अप्रैल को इन पंपों पर बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही इन पेट्रोल पंपों पर माल मंगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कराए गए बंद  
इन पेट्रोल पंपों पर काफी अधिक मात्रा में डीजल-पेट्रोल मौजूद होने के कारण टैंक खाली करना बड़ी समस्या थी। इसको लेकर माधोटांडा मार्ग सहित कई स्थानों पर रविवार को पेट्रोल पंप बंद करा दिए गए। सूचना चस्पा कराई गई कि शहर के पेट्रोल पंपों पर जाकर डीजल-पेट्रोल प्राप्त करें। 

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रोटोकॉल के चलते इन पेट्रोल पंपों का डीजल और पेट्रोल का स्टॉक शून्य करने के लिए कुछ पेट्रोल पंपों पर कुछ देर के लिए बिक्री रोकी गई थी। बाद में सभी पंपों पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू करा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed