{"_id":"6a11fdf4be2a8210fa022c52","slug":"petrol-and-diesel-prices-rise-again-impacting-everything-from-transport-to-everyday-goods-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-160224-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, ट्रांसपोर्ट से लेकर राजमर्रा की वस्तुओं पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, ट्रांसपोर्ट से लेकर राजमर्रा की वस्तुओं पर असर
विज्ञापन
राकेश कुमार
- फोटो : 1
पीलीभीत। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। इस बार 86 पैसे पेट्रोल और 92 पैसे डीजल की कीमत बढ़ी है। इससे फल, सब्जी, अनाज और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर असर पड़ा है।
दस दिन में तीन बार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ गई। इसका असर आम लोगों के साथ ट्रांसपोर्ट सेक्टर और रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी दिखाई देने लगा है। पहले डीजल-पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता होता था, इसलिए मालवाहक वाहन, बसें, ट्रक और कृषि उपकरण मुख्य रूप से डीजल पर चलते थे, लेकिन अब दोनों ईंधनों की कीमत लगभग बराबर होने से परिवहन लागत बढ़ गई है और इसका सीधा असर बाजार पर पड़ रहा है।
ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि डीजल की कीमत बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हो गई है। ट्रक ऑपरेटरों के अनुसार, पहले डीजल अपेक्षाकृत सस्ता होने के कारण लंबी दूरी तक सामान पहुंचाने में लागत कम आती थी, लेकिन अब खर्च बढ़ने से किराए में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। इसका असर फल, सब्जी, अनाज और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। बाजार में कई वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
फैक्ट फाइल
वर्तमान में ईंधन के मूल्य पूर्व में ईंधन के मूल्य
पेट्रोल 99.75 98.89
डीजल 93.11 92.19
एक्स्ट्रा प्रीमियम 108.36 107.50
-- -
इस तरह बढ़े दाम
फल व्यापारी रिजवान और अन्य व्यापारियों ने बताया कि बाहर से आने वाले माल पर ट्रांसपोर्टरों ने मूल्यों को बढ़ाया है। दिल्ली से आने वाली गाड़ी जहां एक लाख रुपये में पहुंच रही थी। वह अब सवा लाख रुपये में पहुंच रही है। ऐसे में फल व सब्जी के मूल्यों में करीब पांच से दस रुपये की बढ़त हुई है। इसमें खरबूज पर करीब पांच रुपये, मौसमी के बोरे पर करीब तीन सौ रुपये, अनार पर करीब दो सौ रुपये सहित अन्य चीजों पर मूल्य बढ़ाए गए हैं।
-- -- -
बिगड़ रहा बजट
डीजल पेट्रोल के मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी आमजन मानस के लिए काफी खराब है। इससे लोगों बजट पूरी तरह से बिगड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को कम किया जाए।- राकेश कुमार।
-- -
डीजल की कीमत को लगातार बढ़ाया जाना किसान हित में नहीं है। मौजूदा समय में सिंचाई का समय चल रहा है। ऐसे में इस तरह रुपये बढ़ाने से कृषि कार्य भी प्रभावित होगा।- दिलीप कुमार।
-
ईंधन में रुपये बढ़ने के साथ ही अन्य वस्तुओं पर भी महंगाई बढ़ी है। जिससे रोजमर्रा का सामना भी महंगा हुआ है। इससे लोगों को सीधा नुकसान पहुंच रहा है।- अवध सक्सेना।
-- -- --
ईंधन के मूल्यों को लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस स्थिति को संभालने की जरूरत है। भारी वाहनों का भाड़ा बढ़ जाने से बाहर से आने वाली सामान की कीमतें भी बढ़ गई है, जिससे लोग प्रभावित है।- कमलेश शर्मा, ट्रांसपोर्टर

राकेश कुमार- फोटो : 1

राकेश कुमार- फोटो : 1

राकेश कुमार- फोटो : 1