फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People were shocked to see a tiger on Madhotanda jungle road in Pilibhit

सहमे लोग: रास्ते पर बाघ देख भय से कुछ देर थमे वाहनों के पहिए, फिर हुआ कुछ ऐसा लोगों ने ली चैन की सांस

Tue, 03 May 2022 09:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर (पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 May 2022 09:49 PM IST
सार

मंगलवार की शाम पीलीभीत में माधोटांडा जंगल मार्ग पर अचानक बाघ को देख लोग सहम गए। बाघ रास्ता पार कर कुछ देर में हरियाली के बीच जाकर बैठकर आराम करने लगा। इसके बाद रास्ते पर आवागमन शुरू हुआ। 

विज्ञापन
People were shocked to see a tiger on Madhotanda jungle road in Pilibhit
हरियाली के बीच आराम करता बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में माधोटांडा जंगल मार्ग पर बाघ की मौजूदगी से कुछ देर तक वाहनों के पहिए थम गए। रास्ता पार करने के बाद बाघ ग्रासलैंड (घासभूमि) क्षेत्र में जाकर बैठ गया। बाघ की मौजूदगी के चलते कुछ देर के लिए राहगीर सहम गए।

विज्ञापन


माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर अक्सर बाघों की चहलकदमी दिखाई देती रही है। अनुकूल वातावरण होने की वजह से बाघ विचरण करते हुए जंगल मार्ग पर आ जाते हैं। इधर मंगलवार को माधव टांडा निवासी सिराज खान अपने परिजन के साथ कार में सवार होकर पीलीभीत जा रहे थे।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर अचानक झाड़ियों से निकला बाघ रास्ते पर आ गया। बाघ देख वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि वह वहां रुकने के बजाय मार्ग को पार कर ग्रासलैंड में जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद आवागमन सुचारू होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed