{"_id":"669074785563a9232c0baa29","slug":"people-trapped-in-the-flood-did-not-get-relief-material-protested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-119261-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाढ़ में घिरे लोगों को नहीं मिली राहत सामग्री, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाढ़ में घिरे लोगों को नहीं मिली राहत सामग्री, किया प्रदर्शन
Fri, 12 Jul 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा के वार्ड चार में विरोध जताते लोग।स्रोत:ग्रामीण
बरखेड़ा। बीते दो दिनों से बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। उनको अभी तक राहत सामग्री नहीं मिल सकी है। इसको लेकर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
देवहा नदी में पानी बढ़ जाने के बाद अब बरखेड़ा क्षेत्र के गांवों और कस्बे में बाढ़ का पानी भर गया है। बाढ़ से घिरे लोगों को प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस बात को लेकर वार्ड नंबर चार के काफी संख्या में लोग पानी में ही एकत्र हुए। यहां पर चेयरमैन और प्रशासन पर कई आरोप लगाए। लोगों ने चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
ग्रामीणों का आरोप है कि घरों में बरसात व बाढ़ का पानी मोहल्ले में भरा है। इसके कारण लोगों के पास खाने-पीने का कोई साधन नहीं है। छोटे- छोटे बच्चों की रोजमर्रा की चीजें दूध, दवाई, सब्जी, आटा, चावल मिलने में बड़ी दिक्कत हो रही है। इन सब समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभी तक राहत सामग्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के साथ जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा गया। इसमें बताया गया कि बाढ़ के पानी में पशु फंसे हुए हैं। कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष और राजस्व विभाग से पानी निकास की गुहार लगाई। जिसपर नगर पंचायत व राजस्व विभाग द्वारा जेसीबी मशीन भेजी गई थी। भुगतान न होने पर जेसीबी वापस चली गई। इससे पानी भर गया। विरोध करने वालों में मुनीश कुमार, गंगा सिंह, प्रीती देवी, शशी, अभिनय चौहान सहित दर्जनों मोहल्ले वासी मौजूद थे।
इस बावत अधिशासी अधिकारी लाल चंद भारती ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने बताया कि मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाकर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।