{"_id":"66858fc9ea71e87094059166","slug":"people-got-filled-in-the-pits-news-of-the-death-of-the-daughter-who-got-separated-in-the-stampede-was-received-after-20-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118904-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गड्ढों में भर गए इंसान, भगदड़ में बिछड़ी बेटी की 20 घंटे बाद मिली मौत की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गड्ढों में भर गए इंसान, भगदड़ में बिछड़ी बेटी की 20 घंटे बाद मिली मौत की खबर
विज्ञापन
पायल का फाइल फोटो।स्रोत:परिजन
बिलसंडा। हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में अपनी 14 साल की पुत्री पायल को गंवाने वाले बिलसंडा क्षेत्र के गांव चरखौला निवासी राजेंद्र ने कांपती आवाज में वहां के हालात बयां किए।
उनका कहना है कि पल भर में हालात बदल गए। सत्संग में शामिल होने के लिए पत्नी ललिता, पुत्री के साथ महिला श्रेणी में बैठने चली गई। वह पुरुष श्रेणी में बैठ गए। सत्संग संपन्न होने के बाद तीनों एक स्थान पर मिल गए। इसके बाद बाहर निकलने के प्रयास ही कर रहे थे कि भगदड़ मच गई।
चीख पुकार के बीच लोग गिरते नजर आए। जमीन पर गिरे लोगों के ऊपर से भीड़ गुजरती नजर आई। सत्संग स्थल के निकट गड्ढों में इंसान भर गए। इस दौरान पुत्री पायल बिछड़ गई। भगदड़ में जमीन पर गिरी पत्नी को किसी तरह संभाला। घायल अवस्था में उसको साथ लेकर पुत्री की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
राजेंद्र ने बताया कि भगदड़ के बाद हालात बेकाबू हो गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कैसे संभलें। हर तरभ जमीन पर लोग गिरे नजर आने लगे। इससे पुत्री की चिंता और बढ़ गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। बुधवार सुबह खबर मिली कि पुत्री की मौत हो गई है, उसका शव एटा के जिला अस्पताल में है। इसके बाद वहां पहुंचकर हंसती खेलती पुत्री का मरा चेहरा देखने को मिला। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद देर शाम शव घर पहुंच गया। राजेंद्र ने बताया कि सत्संग में अंदाजन दो लाख से अधिक लोग शामिल थे।
मौत की सूचना के परिजनों में मचा कोहराम
जहानाबाद। हाथरस में सत्संग में दौरान भगदड़ में ग्राम ललौरीखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त वनरक्षक शिव कुमार की पत्नी रामबेटी की भी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य एटा के लिए रवाना हो गए। उनका एक घर शहर के संजय रॉयल पार्क में भी हैं। हालांकि बुधवार को शहर के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। संवाद