फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People from two communities confronted each other; stones were pelted and sticks and clubs were used.People from two communities confronted each other; stones were pelted and sticks and clubs were used.

Pilibhit News: दो समुदाय के लोग आए आमने-सामने, पथराव और लाठी-डंडे चले

Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
People from two communities confronted each other; stones were pelted and sticks and clubs were used.People from two communities confronted each other; stones were pelted and sticks and clubs were used.
शुक्रवार दोपहर बच्चों में कहासुनी को लेकर हुआ विवाद, माधोटांडा पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
विज्ञापन

माधोटांडा। सुखदासपुर गांव से आए छह बच्चों का पिपरिया संतोष मंडी में दूसरे समुदाय के बच्चों से पुरानी कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के दो लोगों को अपने साथ ले गई। करीब आधे घंटे बाद बजरंग दल के पदाधिकारी के साथ 15-20 लोग गांव में पहुंच गए। दूसरे समुदाय के घरों के पास भीड़ पहुंचने पर तनाव बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हो गया। घटना में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक बाइक मौके पर ही छूट गई। सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, सुखदासपुर गांव के छह बच्चे पिपरिया संतोष स्थित मंडी में आए थे। वहां दूसरे समुदाय के बच्चों से किसी पुरानी कहासुनी को लेकर उनका विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक पक्ष के दो लोगों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस के जाने के करीब आधे घंटे बाद बजरंग दल के पदाधिकारी के साथ 15-20 लोगों के पिपरिया संतोष पहुंचने की बात सामने आई। भीड़ दूसरे समुदाय के लोगों के घरों के नजदीक पहुंची तो वहां भी लोग एकत्र हो गए। विरोध के बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी लोग भाग गए। इस दौरान एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक बाइक मौके पर ही छूट गई। विवाद की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को संभाला। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थाना पुलिस को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed