फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People from groom's and bride's side clashed over the dispute of DJ playing, sticks were used

Pilibhit News: डीजे बजाने के विवाद में भिड़े वर व कन्या पक्ष के लोग, चले लाठी-डंडे

Mon, 22 Apr 2024 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
People from groom's and bride's side clashed over the dispute of DJ playing, sticks were used
बीसलपुर के गांव बौनी में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। डीजे बजाने को लेकर गांव बौनी में रविवार की रात वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। बाद में सादे समारोह में शादी की रस्में संपन्न कराई गईं।

गांव बौनी निवासी बृजलाल कश्यप की पुत्री की बरात शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र से आई थी। रात करीब 12 बजे द्वारचार के समय दूल्हा पक्ष के एक युवक ने डीजे की आवाज बढ़ाने को कहा। कन्या पक्ष के लोगों ने डीजे की आवाज बढ़ाने से मना कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन

मारपीट में कन्या पक्ष के राजवीर घायल हो गए। दोनों पक्षों की मारपीट से पंडाल गिर गया। फर्नीचर भी टूट गया। काफी बराती बिना भोजन किए ही चले गए। घायल राजगीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed