फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: खुली बैठक में हंगामे के बीच अरुण पटेल कोटेदार चयनित

Wed, 07 Jan 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
घुंघचाई। गांव कबीरपुर कसगंजा में नए कोटेदार के चयन को लेकर हुई खुली बैठक में प्रथम पक्ष के अरुण पटेल को कोटेदार चुना गया है। रिक्त पर तीन आवेदकों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर राशन कोटे की दुकान को निरस्त कर पड़ोसी गांव में संबद्ध कर दिया था। 27 दिसंबर को कोरम के अभाव में बैठक को निरस्त कर दिया था। बुधवार को नए कोटेदार के चयन को लेकर गांव के जूनियर हाईस्कूल में पुलिस बल की मौजूदगी में खुली बैठक बुलाई।
विज्ञापन

कोटा लेने के लिए गांव निवासी अरुण पटेल, इंद्र भूषण और ओमकांत दीक्षित ने आवेदन किया। बैठक में भारी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। बैठक में कुछ लोगों को अपने पक्ष में ले जाने को लेकर हंगामा हो गया। इस पर पुलिस ने मामला शांत कराया। तीसरे दावेदार ओमकांत दीक्षित ने अरुण को अपना समर्थन देकर आवेदन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खुली बैठक में प्रथम पक्ष के आवेदक अरुण के पक्ष में 404 जबकि दूसरे आवेदक इंद्र भूषण के पक्ष में 387 लोगों ने हाथ उठाया। इसके बाद अरुण को 23 मतों के अंतर से उनके नाम कोटे की दुकान का चयन कर दिया गया। खुली बैठक में एडीओ (पंचायत) अजय देवल, ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल कनौजिया, अवनीश कुमार वर्मा, सौरभ कुमार, थाना प्रभारी जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed