{"_id":"694ae20d2f83c195d005e494","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-150386-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पुतले फूंके
Wed, 24 Dec 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
घुंघचाई कस्बे में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला फूंकते महाकाल एक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीीभीत। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को जिले भर में प्रदर्शन हुआ। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का पुतला फूंका। अफसरों को ज्ञापन देकर हिंसा पर रोक लगाने की मांग की।
बीसलपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में वहां की अंतरिम सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। महासभा के कार्यकर्ता दोपहर में बारह पत्थर चौराहे पर एकत्र हुए। उसके बाद उन्होंने पुतला लेकर नगर में जुलूस निकाला। बस स्टैंड चौराहे पर जाकर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, नगर संरक्षक नरेश शर्मा, महामंत्री महंत अवनीश रतन, महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष बबीता सक्सेना, नितिन पाठक, अनूप शर्मा, दीपक मौर्य, प्रदीप ठाकरे, योगेंद्र गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, शिवम गंगवार, मुकेश गोस्वामी, कृति शर्मा, रवि यादव आदि शामिल रहे।
अमरिया। बांग्लादेश में दीपू की निर्मम हत्या और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गोरक्षा हिंदू दल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से तहसील परिसर तक मार्च निकालकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विदेह सिंह को सौंपा। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सचिन भारती, बरेली जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, जिला मंत्री जितेंद्र मौर्य, मुकेश बाबू, सुमित गुप्ता, धर्मेंद्र लोधी, सुधांशु पाठक, हेमंत मौर्य, अजय मौर्य, गजेंद्र भास्कर, राजू सक्सेना, रजत पंडित, आकाश दिवाकर, कैलाश, राम बहादुर, अरविंद, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
घुंघचाई। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मुख्य चौराहा पर महाकाल एक्टिव सेना के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही वहां की अंतरिम सरकार का पुतला फूंका। नाराजगी जताते हुए महाकाल एक्टिव सेवा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश मेंं लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। अनेक हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने और पुतला फूंकनेे वालों में जितिन गुप्ता, नितिन मिश्रा, प्रियांशु त्रिवेदी, सुमित वर्मा, राहुल, सोनू, राजन मिश्रा, राजा गुप्ता, विजय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
रमनगरा में विहिप का प्रदर्शन, बांग्लादेश का पुतला फूंका
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला सह मंत्री रूप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और जिहाद का पुतला फूंका। विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं के मंदिरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, महिलाओं और संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है, इससे वहां का हिंदू समाज भय और दहशत में है। विहिप ने हिंदू विरोधी हिंसा पर तत्काल रोक लगाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में प्रधान विवेकानंद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद