{"_id":"6918bc892ce1df34e30ddf5b","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-148102-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लेखपालों ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लेखपालों ने किया विरोध-प्रदर्शन
Sat, 15 Nov 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील में धरना देकर प्रदर्शन करते लेखपाल-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले भर के लेखपालाें ने शनिवार को प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति और अन्य समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। विरोध-प्रदर्शन कर तहसील अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सदर तहसील में शाखा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, मंत्री गिरेंद्र कुमार, संतोष कुमार मिश्रा की अगुवाई में लेखपालों ने एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
पूरनपुर। लेखपालों ने संघ के तहसील अध्यक्ष शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को समस्याओं के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लेखपालों ने मुख्यमंंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि, एसीपी विसंगति, भत्तों में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, पेंशन विसंगति, राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना आदि की मांग की।
बीसलपुर। लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने पर लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष सीमा गंगवार, मंत्री शनि शाक्य, जाहिद हुसैन, सुमन कुमारी, अनिल सिंह राणा, राजकुमार गंगवार, विनय गंगवार, धर्मेंद्र भारती, शैलेंद्र कुमार, जय मेहरा, गोपाल मिश्रा, शल्य सिंह, खुशबू सैनी और प्रीति बैठीं।
विज्ञापन
अमरिया। तहसील में कई मांगों को लेकर लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष बृजेश सिंह की अध्यक्षता में हुए धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को सौंपा। लेखपालों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में शैक्षिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन, प्राथमिक वेतनमान का उच्चीकरण, एसीपी विसंगति दूर करना, मृतक आश्रितों को पुरानी पेंशन लागू करना, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पदों का सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करना, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता लागू करना तथा विशेष वेतन भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करना शामिल है। धरने में अनूप सिंह, ज्ञानदीप गंगवार, तेज बहादुर, गुरुमेज सिंह, मोहम्मद यूनुस, अमित मिश्रा आदि लेखपाल शामिल रहे।