फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: सीसी रोड पर जलभराव, कीचड़ से दिक्कतें

Tue, 11 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद
घुंघचाई। लाखों रुपये की लागत से बने सीसी रोड पर जलभराव और कीचड़ से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दिलावरपुर में साधन सहकारी समिति स्थित है। उसके पास एक रास्ता पहले कच्चा हुआ करता था। कुछ साल पहले कृषि विपणन केंद्र की ओर से गांव की साधन सहकारी समिति से लेकर बाजार तक लाखों रुपये की लागत से सीसी मार्ग का निर्माण कराया था। इससे कुछ समय तक लोगों को लाभ मिला। इस मार्ग पर पानी का निकास न होने से कीचड़ और जलभराव बना रहता है। इन दिनों सीसी रोड पर जलभराव और कीचड़ है। किसान साधन सहकारी समिति पर आते जाते हैं। इस दौरान जलभराव और कीचड़ होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी सड़क के कारण समस्या और बढ़ गई है। निकास नहीं होने से लोगों के घरों का गंदा पानी रोड पर बहता है। कई बार मांग के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर नाला बना दिया जाए तो पानी का निकास हो जाएगा। पंचायत सचिव अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जल्द ही जलभराव की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन

रास्ते पर पानी और कीचड़ से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। पानी का निकास ठीक तरीके से नहीं है। इसलिए समस्या हो रही है। पानी निकास ठीक से कराया जाए।

राजेंद्र पाल, पूर्व प्रधान
हमारी साधन सहकारी समिति दिलावरपुर लगती है। अन्य गांवों के किसान भी समिति पर आते-जाते हैं। उन्हें जलभराव और कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।

कुलविंदर सिंह
सहकारी गोदाम के पास यह समस्या वर्षों से बनी है। हर समय इस रास्ते पर पानी और कीचड़ रहता है। बरसात के दिनों में तो समस्या और बढ़ जाती है।

बालकराम वर्मा
इस रास्ते पर कीचड़ और पानी रहता है। इससे पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या की ओर जल्द ही ध्यान दिया जाए।
सुखदेव सक्सेना

साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद

साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद

साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद

साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद

साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद

साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद

साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद

साधन सहकारी समिति पर जाने वाले सीसी रोड पर भरा पानी और कीचड-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed