{"_id":"68cc48192996aae37e079a60","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-144220-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराएं : राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराएं : राजेश
Thu, 18 Sep 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गन्ना उपायुक्त राजेश मिश्रा ने सहकारी गन्ना समिति में चल रहे सट्टा प्रदर्शन मेले और चीनी मिल का निरीक्षण किया। चीनी मिल के निरीक्षण में जीएम को मरम्मत कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। सट्टा प्रदर्शन मेला में किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण कराने के लिए कहा।
सहकारी गन्ना समिति में चल रहे सात दिनी सट्टा प्रदर्शन मेले में डिप्टी सीसी ने काउंटरों पर पहुंचकर किसानों की शिकायतों के निस्तारण को देखा। प्रभारी सचिव को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि जिन किसानों के सट्टा में कमी है, उनको सही कराने के साथ किसानों को संतुष्ट किया जाए। किसान गन्ने के सीजन में सट्टा की समस्या को लेकर चक्कर न लगाएं। उन्होंने सहकारी चीनी मिल पहुंचकर निरीक्षण किया। अब तक कराए गए मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। मरम्मत का काम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए ताकि चीनी मिल के पेराई सत्र को समय पर शुरू कराया जा सके। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव को समय-समय पर चीनी मिल और सट्टा प्रदर्शन मेले का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।