{"_id":"68cc45ca59f8c0528b02a1a6","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-144214-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मोटर फुंकने से बंद पड़ा मॉडल सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मोटर फुंकने से बंद पड़ा मॉडल सामुदायिक शौचालय
Thu, 18 Sep 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव फत्तेपुर का मॉडल सामुदायिक शौचालय सात महीने से बंद है। उसकी पानी की मोटर खराब है। इसकी शिकायत एडीओ, बीडीओ आदि से करने के बाद भी मोटर को सही नहीं कराया गया। शौचालय बंद होने से लोगों और पड़ोस के धार्मिक स्थल पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है। गन्ना समिति के चेयरमैन सहित अन्य लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर सार्वजनिक शौचालय में मोटर लगवाकर खुलवाने की मांग की है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र आशुतोष दीक्षित ने बताया कि अपनी प्रधानी के कार्यकाल में उन्होंने 11 लाख रुपये से गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था। जिले में सबसे अच्छा सामुदायिक शौचालय बनने से तब डीएम ने उनको प्रशस्तिपत्र दिया था। मोटर फुंकने से सात महीने से सामुदायिक शौचालय बंद हैं। केयर टेकर ने इसकी जानकारी कई बार प्रधान और अफसरों को दी। सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन नितिन दीक्षित, गांव के अजयपाल, छत्रपाल, राजपाल, रजनीश पांडेय आदि ने एसडीएम को पत्र देकर सामुदायिक शौचालय की मोटर बदलवाकर उसे खुलवाने की मांग की। पत्र में कहा कि शौचालय से कुछ दूरी पर धार्मिक स्थल है। धार्मिक स्थल पर हर साल नवरात्र पर आयोजन होता है। धार्मिक स्थल पहुंचने वाले कई श्रद्धालु और गांव के शौचालय विहीन लोग सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करते हैं। शौचालय बंद होने से लोगों को भारी असुविधा हो रही है।