फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: सर्द हवाओं ने बच्चों को घेरा, सांस फूलने और खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ी

Sun, 11 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। जिले में ठंड व सर्द हवाओं ने बच्चों की सेहत पर गंभीर प्रभाव डाला। इसका असर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में देखने के लिए मिला। शहर के अर्बन पीएचसी पर आधी ओपीडी बाल रोगियों की रही। चिकित्सक ने बच्चों को परामर्श देने के साथ परिजनों को एहतियात बरतने की सलाह दी। पीएचसी पर ज्यादातर बच्चे खांसी-जुकाम, बुखार और सांस फूलने के देखे गए।
विज्ञापन


इन दिनों न्यूनतम पारा 6-7 डिग्री सेल्सियस तक गया है। ऐसे में सर्द हवाओं, ठिठुरन ने सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित किया। इससे बच्चों कफ, सांस फूलने आदि की समस्या बढ़ गई है। रविवार को शहर के जोशीटोला आरोग्य मंदिर पर चिकित्सक डॉ. अफशान ने 60 से अधिक लोगों को परामर्श दिया। यहां बीस से अधिक बच्चों को परामर्श दिया। सांस फूलने की समस्या लेकर पहुंचे कुछ बच्चों को चिकित्सक ने नेबुलाइजर देकर उपचार किया।
विज्ञापन

अर्बन पीएचसी पुराना अस्पताल में डॉ. जनमेजय सिंह ने 50 से अधिक परामर्श लिया। यहां मौसम से प्रभावित बच्चों के लिए खांसी के सीरप, जुकाम आदि के लिए दवाएं बांटीं। पीएससी बागगुलशेरखां में चिकित्सक डॉ. रोहित गंगवार ने 48 मरीजों के परामर्श में 15 से अधिक बच्चों को परामर्श देने के साथ बच्चों को खांसी-जुकाम और बुखार की बच्चों में बढ़ रही समस्याओं को लेकर परिजनों को बच्चों के मामले में लापरवाही बरतने और उनका विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौनिहालों पर मौसम के प्रभाव से बचाने की सलाह
- बच्चों को गर्म फर्द वाले कपड़े पहनाएं।
- गर्म टोपा, पैरों में मोजे आदि पहनाएं।
- पीने के लिए सिर्फ गर्म पानी ही दें।
- खाने में दलियां, सूप, अंडे, गर्म मेवे, सूजी का हलवा आदि खाने को दें।
- बच्चों को इन दिनों पार्क आदि में खेलने से रोकें।
- थोड़ी सी भी तबियत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए



बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्रा सकतपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में मरीजों की भीड़ उमड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने चारों जगह मेलों का निरीक्षण किया। वहां तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों को मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए। इन मेलों में लगभग चार सौ मरीजों का चेकअप कर दवा दी गई। अधीक्षक ने बताया कि मेलों में खांसी, जुकाम, सर्दी, बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द, रक्तचाप और डायबिटीज के मरीज पाए गए।




बरखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी पर मेला में आए मरीज को देखकर दवा दी गई। इस केंद्र पर मरीज को देख रही चिकित्सक डॉक्टर श्रृंखला मिश्रा ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी जुकाम एवं दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। पूछे जाने पर चिकित्सक ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 70 मरीजों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट की तैनाती न होने के कारण स्टाफ नर्स ने दवा वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed