{"_id":"6910e14c9ede96151c0598d4","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-147695-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 22 किमी सड़क का काम ठप, 30 गांवों के लोग धूल और गड्ढों में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 22 किमी सड़क का काम ठप, 30 गांवों के लोग धूल और गड्ढों में फंसे
Mon, 10 Nov 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
अधूरा पड़ा चंदोई-मझोला मार्ग का निर्माण। संवाद
- फोटो : katra news
पीलीभीत/ मझोला। जिला मुख्यालय से मझोला को जोड़ने वाले 22 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण 23 माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। कार्य को एक साल में पूरा होना था लेकिन 23 माह बीत जाने के बाद मार्ग अब भी 60 फीसदी अधूरा पड़ा है। निर्माण की धीमी रफ्तार ने न केवल सरकारी योजनाओं की गति पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि रोजाना सफर करने वाले हजारों ग्रामीणों की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। लोक निर्माण विभाग के अफसरों की अब तक ठेकेदार पर मेहरबानी बनी है।
मझोला को जिला मुख्यालय से जोड़ने वालेे 22 किलोमीटर लंबे मझोला-चंदोई मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर है। इस मार्ग से करीब 30 गांवों के लोग गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2023 में इस मार्ग का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन ने मंजूरी दी और दिसंबर 2023 में प्रस्ताव पर कार्य भी शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था को एक साल में कार्य पूरा करने की मियाद दी गई। 45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें थीं लेकिन अब तक हालात निराशाजनक हैं। 23 महीने बीतने के बाद अब तक केवल 40 फीसदी निर्माण हो सका है। मार्ग के कई हिस्सों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया है। इससे जर्जर मार्ग पर आवागमन और भी मुश्किल हो गया है। राहगीर धूल, गड्ढों से जूझने के लिए मजबूर हैं।
गांवों की सीमा में पांच-पांच सौ मीटर दायरे में बनाया सीसी मार्ग
कार्यदायी संस्था की ओर से शुरुआत से ही निर्माण में लापरवाही बरती गई। कई-कई माह कार्य बंद रहा। अधिकारी सिर्फ नोटिस जारी करने तक सीमित रहे। कार्यदायी संस्था ने इस मार्ग पर पड़ने वाले गांवों की सीमा में पांच-पांच सौ मीटर के हिस्से में सीसी रोड बनाई। कुछ हिस्सों में डामर बिछाया लेकिन कुल मिलाकर काम की रफ्तार ऐसी नहीं दिख रही कि अगले छह माह में मार्ग का निर्माण पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
30 गांवों के लोग हो रहे परेशान
मार्ग जर्जर होने से चंदोई, सिरसा, रम्पुरिया, दहगला, धनकुना, भिकारीपुर, नाकूड़, बेरीखेड़ा, खेड़ा समेत करीब 30 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरेलू सामान समेत अन्य जरूरतों के लिए शहर आना-जाना लगा रहता है। मार्ग जर्जर होने से सफर देरी में पूरा होने के साथ ही हादसों की आशंका भी रहती है।
फर्म ब्लैक लिस्टेड, लगेगी पेनाल्टी, नए सिरे से होगा काम
पीलीभीत। करीब 30 माह बाद भी काम पूरा न कराने वाली मेसर्स नरसिंह तोमर फर्म को लोक निर्माण विभाग ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। एक्सईएन राजेश चौधरी ने बताया कि फर्म को ब्लैक लिस्ट किया है। 30 नवंबर तक काम शुरू न कराने पर फर्म पर पेनाल्टी लगाकर इस प्रोजेक्ट को स्थगित कर दिया जाएगा। टेंडर और सड़क निर्माण की पूरी प्रक्रिया नए सिरे से की जाएगी।