फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, प्रदर्शन किया

Sat, 27 Sep 2025 07:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 27 Sep 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
कलीनगर। जंगल से सटे मैनाकोट गांव में खड़ंजा निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो किलोमीटर लंबे खड़ंजे में गुणवत्ता को दरकिनार कर घटिया ईंटें और सामग्री लगाई जा रही है। इससे निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही जगह-जगह टूट-फूट शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मानक नियमों को दरकिनार कर काम करवा रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में शादाब, तौकीर, सोनू, मोहित, वली मोहम्मद, विक्का सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed