{"_id":"692c82579dbfa2440f036e14","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-148997-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फ्लाईओवर का कार्य अधूरा होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फ्लाईओवर का कार्य अधूरा होने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
Sun, 30 Nov 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के असम चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का कार्य अधूरा होने पर सीडीओ नाराजगी जताते हुए संबंधित अफसरों को इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्य के दौरान वहां पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली के अवर अभियंता ने बताया कि बीसलपुर-बरेली मार्ग पर पटरी किनारे होने वाले कार्य को पूरा करा दिया है। साथ ही सात मीटर चौड़े मार्ग को दस मीटर चौड़ा कराए जाने को लेकर डीपीआर बनाई जा रही है। असम चौराहे के फ्लाईओवर का कार्य अधूरा होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इस पर बताया कि फरवरी 2026 तक इसका निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। बीसलपुर में केंचुआ और बमरौली तिराहे के बीच सुधारात्मक कार्य को पूरा करा दिया है। टनकपुर के बाईपास का औपचारिक उद्घाटन कर दिया है। एआरटीओ ने उस मार्ग पर सड़क सुरक्षा संबंधी रोड साइनेज, प्रकाश व्यवस्था एवं कैट्स आई आदि लगवाने के निर्देश दिए। एआरटीओ ने बताया कि ओवरस्पीडिंग से हादसे बढ़ रहे है। ऑटोमेटिक चालान प्रणाली स्थापित होने से हादसों की संख्या में कमी आएगी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाए जाने के लिए सड़क निर्माण संस्थाओं से सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं।
एआरटीओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नो हेलमेट नो फ्यूल पॉलिसी का पालन नहीं कराया जा रहा है। सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि इसका पालन कराया जाए। साथ ही बैठक में मौजूद ट्रांसपोर्टर को निर्देश दिए कि गन्ना वाहन में क्षमता के अनुसार ही गन्ना का परिवहन किया जाए। एआरटीओ ने जिले के मुख्य मार्गाें पर मिट चुकी सफेद पट्टियाें पर सुधारात्मक कार्य कराए जाने के निर्देश जारी किए।