{"_id":"6908f1176f5a87d0570f3c3d","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-147285-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गन्ना ढुलाई के समय ट्रॉलियों में लगाएंं रिफ्लेक्टर, ट्रकों पर लाल कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गन्ना ढुलाई के समय ट्रॉलियों में लगाएंं रिफ्लेक्टर, ट्रकों पर लाल कपड़ा
Mon, 03 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गन्ना ढुलाई के समय ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर के साथ ही ट्रक के पीछे लाल कपड़ा लगाएं। साथ ही सभी चीनी मिलों में किसानों के लिए मानक के अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई। डीएम ने चीनी मिलों के संचालन, गन्ना क्रय केंद्रों की स्थापना, संचालन, यातायात व्यवस्था, गन्ना तौल, इंडेंट निर्गमन एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। सभी चीनी मिलों ने संचालन की तिथि घोषित कर दी है। एलएच चीनी मिल सात नवंबर, बरखेड़ा चीनी मिल 10 नवंबर, बीसलपुर चीनी मिल 22 नवंबर एवं पूरनपुर चीनी मिल 17 नवंबर से चलेगी। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव डीएम को बताया कि जिले की सभी चीनी मिलों के लिए गन्ना सुरक्षण आदेश गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश के स्तर से जारी किया जा चुका। सभी चीनी मिलों को आदेश जारी होने के 15 दिन के अंदर क्रय केंद्रों को लगाना है। सबसे पहले एलएच चीनी मिल चलने जा रही है। इसका इंडेंट चार नवंबर को जारी किया जाएगा। चीनी मिल शहर में है, इसलिए गन्ना यातायात की ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गन्ना ढुलाई में लगे सभी वाहनों पर दुर्घटना से बचने के लिए रिफ्लेक्टर लगाएं। साथ ही ट्रक चालक पीछे लाल कपड़ा लगाएं। डीएम ने नोबेल शुगर बरखेड़ा के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए कि वह यार्ड की व्यवस्था करें, जिससे कोई भी वाहन सड़क पर न खड़ा हो। इस मौके पर एआरटीओ वीरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सिटी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, टीएसआई राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।