फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: अमरिया ब्लॉक के सात सचिवाें को कारण बताओ नोटिस जारी

Mon, 03 Nov 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। आरआरसी सेंटर के संचालन में लापरवाही बरते जाने पर अमरिया ब्लॉक के सात सचिवों को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ की ओर से जारी नोटिस में इनका संचालन जल्द कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसा न करने पर संबंधित सचिवों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांवों के कूड़े के सही ढंग से निस्तारण को जिले की सभी पंचायतों में आरआरसी सेंटर (कूड़ा निस्तारण) केंद्र का निर्माण कार्य कराया है। इनके संचालन के लिए ठेला-ठेली सहित अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराए। इसके बाद भी पंचायत सचिवों की लापरवाही के चलते इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। गांव में यहां-वहां कूड़ा फेंका जा रहा है। डीपीआरओ ने आरआरसी सेंटर के संचालन में लापरवाही पर अमरिया ब्लॉक के अमित दुबे, लालबहादुर मौर्य, मानवेंद्र गंगवार, सचिन कुमार, राधेश्याम, वीरेंद्र कुमार और सचिन कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्देश जारी किए हैं कि तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराते हुए इनका संचालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि अमरिया ब्लॉक के सात पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कियाहै। जल्द ही निरीक्षण कर इनका संचालन देखा जाएगा। ऐसा न होने पर इन पर अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed