{"_id":"692893ef4feb8c47e50e8cc5","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-148821-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 4.50 करोड़ से सुधरेगी सदर विधानसभा क्षेत्र की छह सड़काें की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 4.50 करोड़ से सुधरेगी सदर विधानसभा क्षेत्र की छह सड़काें की सेहत
Thu, 27 Nov 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के हैदराबाद-भगवतीपुर से धोरा जीतहानिया संपर्क मार्ग स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लंबे समय से जर्जर सदर विधानसभा क्षेत्र की छह सड़कों के दिन बहुरे हैं। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के प्रयासों से इन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। सड़कों का निर्माण 4.50 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। 20 हजार से अधिक आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
सदर विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें खस्ताहल और कुछ कच्ची, खडंजा मार्ग हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों से आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या को देख गन्ना राज्यमंत्री ने इन सड़कों के निर्माण के लिए सक्रियता से प्रयास किया। छह सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली है। इनमें जमघैन से फरीदपुर हसन संपर्क मार्ग, ग्राम आसपुर से जगदीशपुर संपर्क मार्ग, मझोला सितारगंज मार्ग से कटईया पंडरी, नकटापुरा माइनर नहर सेवा मार्ग के चैनेज की सड़क, हैदराबाद भगवतीपुरधुरा संपर्क मार्ग से जिठनिया जाने वाली सड़क शामिल है। गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने बताया कि सड़कों के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, उनकी मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि बेहतर और व्यवस्थित सडकें ही तीव्र समावेशी एवं संतुलित विकास की मजबूत नींव है।