फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement derailed weighing halted at government centers in pilibhit

Pilibhit News: धान खरीद बेपटरी... सरकारी केंद्रों पर तौल ठप, किसानों का सब्र दे रहा जवाब

Sun, 16 Nov 2025 01:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Nov 2025 01:11 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के ग्रामीण इलाके में सहकारी समितियों पर संचालित कई केंद्रों पर कई दिनों से धान की तौल ठप है। इससे किसान परेशान हैं। उनका सब्र जवाब दे रहा है। 

विज्ञापन
Paddy procurement derailed weighing halted at government centers in pilibhit
क्रय केंद्र परिसर में खड़ीं धान से भरी ट्रॉलियां - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले में सरकारी धान खरीद करीब 20 दिनों से बेपटरी है। किसानों का सब्र जवाब दे रहा है। दो दिन पहले माधोटांडा क्षेत्र के रमनगरा खरीद केंद्र पर किसान ने फसल चलाने और पांच दिन पहले पूरनपुर मंडी में एक किसान विषाक्त पदार्थ के सेवन का प्रयास कर चुका है। खरीद की व्यवस्था में अब तक सुधार नहीं हुआ। 

विज्ञापन


अब तक खरीदे गए धान का उठान अटका है। ट्रॉली लेकर खड़े किसान धान की रखवाली में पहरेदार बन गए हैं। यहां से वहां भटकने के लिए मजबूर हैं। केंद्र प्रभारी टोकन और धान की तौल में नए बहाने बनाकर किसानों को टरका रहे हैं। ग्रामीण इलाके में सहकारी समितियों पर संचालित कई केंद्रों पर कई दिनों से तौल ठप है।
विज्ञापन


23 दिन से सरकारी धान खरीद ठप, केंद्र पर सात ट्रॉलियां फंसीं 
रमनगरा में यूपी को-ऑपरेटिव यूनियन और पैक्स लिमिटेड के राजकीय धान खरीद केंद्र पर खरीद की कागजी व्यवस्था किसानों की मुसीबत बन गई है। 23 दिन से तौल प्रभावित है। गोदाम उपलब्ध होने के बाद भी खरीद सुचारु नहीं हो पा रही है। इससे किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: संदिग्ध आतंकी सुहेल के घर से कलमा लिखा काला कपड़ा और साहित्य जब्त, एटीएस ने डेढ़ घंटे तक की छानबीन

किसानों के मुताबिक पिछले 23 दिनों से धान की तौल बाधित है। बीच-बीच में दो–चार किसानों की तौल जरूर हुई थी लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी उनका अंगूठा नहीं लगवाया। इससे भुगतान अटक गया है। हालात बिगड़ने पर दो दिन पहले किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान धुरिया पलिया निवासी किसान सुखविंदर सिंह ने धान से भरी ट्रॉली पर चढ़कर धान में आग लगाने की कोशिश भी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तौल जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया लेकिन शनिवार तक स्थिति जस की तस बनी रही। केंद्र पर धान भरी सात ट्रॉलियां खड़ी हैं।

किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी ने शुरुआत में गोदाम न होने का हवाला देकर तौल प्रभावित होने की बात कही थी। विरोध के बाद केंद्र से करीब सौ मीटर दूरी पर गोदाम की व्यवस्था करा दी गई। धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से तौल बंद होने से उनके खेत और गेहूं बोआई प्रभावित हो रही है।

 

बारदाना और उठान में अटकी खरीद
जहानाबाद क्षेत्र में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सरदारनगर आसपुर अंडरायन के खरीद केंद्र पर करीब एक सप्ताह से धान की तौल नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारी शांति स्वरूप ने बताया कि बारदाना की कमी और धान का उठान न होने से खरीद बंद है। केंद्र पर अब तक 5800 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। केंद्र पर खुले में और बोरे में धान लगा है। शनिवार को केंद्र पर सन्नाटा पसरा दिखा।  

धान क्रय केंद्र पर लटका ताला, किसान परेशान
इस बार घुंघचाई क्षेत्र में बिलंदपुर अशोक और सिकरहना में केंद्र खोले गए हैं। पहले ये केंद्र गोदाम पर चल रहे थे। कुछ दिन पहले मनरेगा भवन में स्थापित कर दिए। शनिवार को पड़ताल की तो मनरेगा भवन में ताला लटका मिला। पोस्टर बैनर भी गायब हो गए। इसके बावजूद केंद्र प्रभारी बृजेश कुमार दावा करते हैं कि केंद्र चल रहा है। अब तक 16 किसानों से तीन हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। किसान रामचंद्र ने बताया कि परेशान हैं। क्रय केंद्र का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन बंद मिलता है। किसान श्रीकृष्ण का कहना है कि व्यवस्था ठीक नहीं है। 

जगीपुर में आठ दिन से ठप है तौल
बरखेड़ा स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र जगीपुर जैतपुर में पिछले आठ दिनों से खरीद ठप है। इसकी वजह धान का उठान न होना बताया गया। केंद्र पर अब तक 974 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। बी-पैक्स लिमिटेड जगीपुर के आंकिक गंगाचरन ने बताया कि गोदाम में धान भरा है। अब जगह नहीं है। धान उठने के बाद ही खरीद शुरू होगी।

जिला प्रबंधक और एडीसीओ करेंगे जांच
एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार ने किसान के धान जलाने के प्रयास के मामले की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी कलीनगर और पीसीयू के जिला प्रबंधक को सौंपी है। दो दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए कहा है। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि धान का उठान न होने की वजह से कुछ केंद्रों पर खरीद बाधित है।  

डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया कि उठान न हो पाने से खरीद में कुछ समस्या आई थी। अब उठान शुरू हो गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। रमनगरा खरीद केंद्र पर हुए किसान के मामले में अपर जिला सहकारी अधिकारी और पीसीयू प्रबंधक से दो दिन में जांच आख्या मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed