{"_id":"68cc484b8e19c840d40140f9","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-144197-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खराबी और कटौती से परेशान हुए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खराबी और कटौती से परेशान हुए उपभोक्ता
Thu, 18 Sep 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर में जगह-जगह हुए छुटपुट फॉल्ट और कटौती की समस्याओं से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर बिजली विभाग की टीमें दौड़ती रहीं।
शहर के मोहल्ला शरीफ खां चौराहे की ओर से तकनीकी समस्या होने से यहां के उपभोक्ताओं को करीब आधे घंटे आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसके साथ ही शहर के होली चौराहा, गंगा मंदिर के निकट और सेंट्रल बैंक के पास समस्या रहने से यहां की बिजली बाधित रही। कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर में काफी देर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दूधिया मंदिर रोड और सुनगढ़ी पर भी फॉल्ट होने से यहां आपूर्ति नहीं दी जा सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, राजाबाग, बल्लभ नगर, मधुवन, नई बस्ती, साहूकारा, आवास विकास, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, तुलाराम आदि इलाकों में कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर छुटपुट फॉल्ट हुए। उन्हें टीम को मौके पर भेजकर सही करा दिया गया। संवाद