{"_id":"69137b9d611ed4e5900b55b0","slug":"people-face-the-problems-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-147822-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद पर रखें निगरानी, तेजी से खरीद न हो तो सड़कों पर बैठें : चढ़ूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद पर रखें निगरानी, तेजी से खरीद न हो तो सड़कों पर बैठें : चढ़ूनी
Tue, 11 Nov 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में धीमी धान खरीद पर एएमओ से जानकारी करते भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। भाकियू (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। कई दिन से केंद्रों पर मौजूद किसानों का धान न तुलने पर रोष व्यक्त किया। खरीद केंद्रों से धान उठान नहीं होने पर डिप्टी आरएमओ ने किसान नेता को बताया कि राइस मिलों का संबद्धीकरण शीघ्र होने पर समस्या का समाधान हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूनियन के पदाधिकारियों को तीन दिन तक धान खरीद की निगरानी रखने और इसके बाद भी सुधार न होने पर सड़कों पर बैठने के निर्देश दिए।
मंगलवार को भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों पर पहुंचकर धान खरीद की जानकारी किसानों से की। गांव पिपरिया जयभद्र के किसान सुनील कुमार ने उनको बताया कि 25 अक्तूबर से मंडी के पीसीएफ द्वितीय केंद्र पर धान लेकर आया था। उनका धान अभी तक नहीं तौला। चढूनी टीम के साथ यूपीएस तृतीय खरीद केंद्र पर पहुंचे। यहां भी किसानों ने कई दिनों से धान की तौल धीमी गति से होने की जानकारी दी। खरीद केंद्र प्रभारी का कहना था कि धान उठान न होने पर समस्या बनी हुई है। मौके पर पहुंचे डिप्टी आरएमओ ने किसान नेता को बताया कि खरीद केंद्रों से राइस मिलों का संबद्धीकरण शीघ्र ही करा दिया जाएगा। साथ ही कहा कि मानक के अनुरूप ही धान की खरीद होगी।
खरीद केंद्रोंं पर अधोमानक धान न लेने पर किसान नेता ने अपनी सहमति दी। साथ ही मानक के अनुरूप बुधवार शाम तक किसानों के धान की तौल कराने को कहा। संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो और अन्य पदाधिकारियों से तीन दिन तक खरीद केंद्रों पर खरीद की स्थिति पर निगरानी रखने और इसके बाद भी धान खरीद में तेजी न आने पर सड़कों पर बैठने के निर्देश दिए। वार्ता के दौरान एसडीएम न्यायिक हेमंत कुमार चौधरी, तहसीलदार आशीष गुप्ता, एएमओ प्रदीप कुमार, मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -