फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People cheered the great match between India and Australia

Pilibhit News: घर-घर तलाशे जाएंगे टीबी मरीज

Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
People cheered the great match between India and Australia
पीलीभीत। टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत जिले में एक बार फिर से टीबी मरीजों की तलाश के लिए घर-घर टीमें जाएंगी। जिले में यह अभियान 25 नवंबर से शुरू होगा, जो पांच दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर पर टीमें गठित कर दी हैं। टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से पूछेंगे कि किसी को ज्यादा समय से खांसी तो नहीं आ रही है। अगर किसी में दो सप्ताह से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि लक्षण मिले तो उन मरीजों का सैंपल लिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर सैंपल की जांच की जाएगी। जांच में अगर वह मरीज टीबी से संक्रमित मिला तो स्वास्थ्य विभाग उसको घर पर ही दवाइयां उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि टीबी का इलाज संभव है। बशर्ते समय पर इलाज शुरू हो जाए। दो सप्ताह से लगातार खांसी आना, लगातार बुखार, रात के समय पसीना आना, भूख न लगना और वजन में लगातार गिरावट होना टीबी के संकेत हैं। ऐसे में अपनी जांच जरूर कराएं, ताकि अगर टीबी है तो उसका इलाज समय पर शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बरतें सावधानी

स्वास्थ्य विभाग की मानें तो टीबी से ग्रसित मरीज को दवा नहीं छोड़नी चाहिए। डॉक्टरों की सलाह से लगातार दवा लें। खांसी आने पर हमेशा मुंह को रूमाल से ढकें। टीबी के जीवाणु खांसने और छींकने से फैलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed