फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People bothered by the cut of four hours in the afternoon

दोपहर में चार घंटे की कटौती से परेशान रहे लोग

Tue, 16 Jun 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
People bothered by the cut of four hours in the afternoon
दो दिन मौसम का मिजाज कुछ ठंडा रहने के बाद मंगलवार को पारा कुछ ऊपर चढ़ा।
विज्ञापन
दोपहर में कुछ देर के लिए गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे। धूप की तेज आंच के बीच साढ़े चार घंटे की इमरजेंसी कटौती से शहरवासी बेहाल हो गए। आवास विकास में झूलते तारों से हुई स्पार्किंग के चलते तार जलकर टूट गए। इसकी वजह से आवास विकास कॉलोनी के सी ब्लाक में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल हो गई।
मंगलवार की सुबह से ही सूरज की तपिश ने चढ़ते पारे का अहसास लोगों को कराना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन बढ़ा पारा चढ़ता गया। लोग गर्मी से बचने के लिए छांव की तलाश करते नजर आए। तपिश के बीच शहरवासियों को बिजली भी दगा दे गई। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक की इमरजेंसी कटौती से लोग बिलबिला उठे। इसके चलते लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। आवास विकास कॉलोनी में ढीले तारों के आपस में टकराने के चलते हुए फॉल्ट से सी ब्लॉक के सभी घरों की बत्ती सुबह दस बजे ही गुल हो गई। मोहल्ला निवासी अतहर ने बताया कि सूचना के कई घंटे बाद तक कोई भी बिजली कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे शाम तक मोहल्लेवासी खासा परेशान रहे। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि साढ़े चार घंटे की इमरजेंसी कटौती के कारण शरहवासियों को दिक्कत हुई है।


कटौती का यह है शेड्यूल
सुबह 4.45 से 7.45 बजे तक
दोपहर 2.00 बजे से शाम पांच बजे तक
शाम   6.30 बजे से 9.50 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed